फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने सुनी फरियाद, भूमि विवाद अटके

विज्ञापन
जलालपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनते सीओ अनूप सिंह। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण प्रभावित रहा। पुलिस ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, लेकिन राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण कई मामलों में मौके पर कार्रवाई नहीं हो सकी।अकबरपुर कोतवाली में एसएसआई अमरनाथ यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

यहां एक-दो फरियादी ही पहुंचे, लेकिन राजस्व कर्मियों की गैरमौजूदगी से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। हंसवर थाने में एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा।जलालपुर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने शिकायतें सुनीं। पुलिस से जुड़े मामलों का समाधान कराया गया, जबकि भूमि विवाद के मामले राजस्व कर्मियों के धरने के कारण लंबित रह गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें