अंबेडकरनगर। टांडा के भारत गैस सर्विस चिंतौरा से बीते दिनों चोरी हुए चार गैस सिलिंडर के साथ आलापुर के सरावा हमजा पट्टी निवासी गणेश पांडेय को पुलिस ने मंगलवार को महादेवा घाट मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।
गणेश वर्तमान में हंसवर में एक किराये के मकान में रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मोतीलाल गुप्ता निवासी ग्राम डुहिया के मुताबिक वह स्वास्तिक भारत गैस सर्विस चिंतौरा के गोदाम के चौकीदार हैं। पिछले कुछ दिनों से गोदाम से एक-एक कर के छह गैस सिलिंडर चोरी हो गए थे। 19 अक्तूबर की सुबह सात बजे गोदाम में एक अज्ञात व्यक्ति घुसकर गाड़ी पर लदा सिलिंडर उतारने की कोशिश कर रहा था। सीसीटीवी कैमरा में देखने के बाद उन्होंने जब आवाज लगाई, तो चोर दरवाजे के रास्ते भाग निकला। इसकी जानकारी उन्होंने गैस एजेंसी मालिक को दी थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।