फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही की आत्महत्या मामले में दर्ज हुआ सिपाही पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाने में तैनात महिला सिपाही के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर वाराणसी में तैनात पुरुष सिपाही के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के पूरा मुस्तफा खां निवासी अनीता सरोज पुत्री बद्रीनाथ ने जैतपुर थाना परिसर स्थित आवास पर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब तीन वर्ष पहले उसकी तैनाती जैतपुर थाने में सिपाही के रूप में हुई थी। छानबीन में शव के पास मिली डायरी में उसने आत्महत्या का कारण पूर्व में जैतपुर थाने में तैनात प्रेमी सिपाही राजू यादव के शादी से इंकार को बताया था। इस समय राजू वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। साथी सिपाहियों के अनुसार घटना के तीन दिन पहले वह राजू से मिलने वाराणसी गई थी। इसके बाद से ही परेशान थी। घटना से ठीक पहले फोन पर उसके और राजू के बीच बहस भी हुई थी। इसी के बाद उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था। साथ ही थाना पुलिस को राजू के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। एसओ बब्बू मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता बद्रीप्रसाद की तहरीर पर राजू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें