फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को दिलाई प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नागरिकों को किया जागरूक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एकल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए शुक्रवार को भी विशेष अभियान चलाया गया। अकबरपुर बस स्टेशन व पवित्र शिवबाबा क्षेत्र में अभियान चलाकर दुकानदारों को न सिर्फ शपथ दिलाई गई, बल्कि तीन क्विंटल पॉलिथीन भी जब्त की गई। इस बीच सभी स्कूलों, कॉलेजों व होटलों को निर्देशित किया गया है कि उनके पास जो सिंगल यूज प्लास्टिक है, उसे अविलंब समाप्त कर दें। इसके साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण का कारण बन रहे एकल उपयोग प्लास्टिक के सामानों पर एक जुलाई से पूरी तरह से शासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसका शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए शासन के निर्देश पर बीती 29 जून से विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। तीन जुलाई तक चलने वाला यह अभियान शुक्रवार को भी जिले में जारी रहा।
अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर बस स्टेशन व पवित्र शिवबाबा क्षेत्र में अभियान चलाकर दुकानदारों व आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग न करने की शपथ दिलाई। उन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

नहीं रुक रहा पॉलिथीन का प्रयोग
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसके लिए जगह-जगह दुकानदारों को शपथ भी दिलाई जा रही है। इन सबके बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। अकबरपुर सब्जी मंडी में शुक्रवार को अमर उजाला टीम पहुंची, तो कई ठेला दुकानदारों की ओर से पॉलिथीन में सब्जी की बिक्री की जा रही थी। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उपभोक्ता झोला लेकर आते नहीं, ऐसे में पॉलिथीन में ही उन्हें सब्जी देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें