फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का उपयोग न करने की दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के नवीन मंडी पर दुकानदारों को थैला वितरित करते एडीएम-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एकल उपयोग प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार से विशेष अभियान चला गया। नवीन मंडी समिति में एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने सब्जी व्यापारियों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। 100 सब्जी दुकानदारों को कागज के बैग का वितरण अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया।
विज्ञापन

एक जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग व बिक्री पर शासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का पालन कराने को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के दिशा निर्देश पर जिले में बुधवार 29 जून से विशेष अभियान शुरू हुआ। तीन जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान में पहले दिन एडीएम अशोक कुमार कनौजिया अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ नवीन मंडी समिति पहुंचे। सब्जी दुकानदारों को पॉलिथीन की बिक्री व उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
अधिशासी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि नवीन मंडी समिति परिसर मेें 100 से अधिक सब्जी दुकानदारों को कागज का बैग वितरित किया गया। इसके अलावा नगर के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

ढाई क्विंटल पॉलिथीन हुई जब्त
बुधवार को चले विशेष अभियान में अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में ढाई क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। अधिशासी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि नवीन मंडी समिति, शहजादपुर, बस स्टेशन क्षेत्र समेत अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में एकल यूज प्लास्टिक के प्रयोग व बिक्री पर रोकथाम के लिए पहले दिन चले अभियान में ढाई क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। यह अभियान तीन जुलाई तक चलेगा। टांडा, जलालपुर व अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें