फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जलालपुर तहसील क्षेत्र के रेडिएंट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जीत दर्ज की है। कॉलेज की दो छात्राओं व एक छात्र ने अलग-अलग भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों लखनऊ में खेल निदेशालय व जूडो संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता में रेडिएंट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। इसमें छात्रा श्रेया विश्वकर्मा, जान्हवी व अजय यादव ने अलग-अलग भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विद्यालय प्रबंधक विनोद यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कोच अमित कुमार शुक्ल, सह सचिव मंगेश कुमार, देवी प्रसाद शर्मा, अवधेश कुमार तिवारी, संजय साहू आदि ने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें