फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आखिरी समय पर महाकुंभ स्पेशल का बदला प्लेटफाॅर्म, अफरातफरी

विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाकुंभ के लिए जाने वाली स्पेशल ट्रेनाें की लेटलतीफी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। तीन से चार घंटे की देरी से पहुंचने के कारण श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर तकनीकी कार्य के चलते महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर स्थानांतरित कर दिया गया। आखिरी समय में हुए बदलाव के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को प्रयागराज जाने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। प्रयागराज से चलकर शाहगंज, जौनपुर, जफराबाद, जंघई, अकबरपुर, सुल्तानपुर होते हुए वापस प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04112 को दोपहर 12.18 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था। करीब साढ़े चार घंटे की देरी से ट्रेन शाम 04.45 बजे यहां पहुंची। ट्रेन आने से पहले तक तमाम यात्री प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही इंतजार कर रहे थे, लेकिन करीब 20 मिनट पहले अचानक घोषणा कर दी गई कि ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आएगी। ऐसे में तमाम बुजुर्ग व महिला यात्रियों को जल्दबाजी में दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाना पड़ा।

कई लोग ट्रैक पर उतरकर भी दूसरे प्लेटफाॅर्म पर पहुंचे। ट्रेन पहुंची तो पहले से ही फुल थी। तमाम यात्री गेट एवं गलियारे में भी बैठे हुए थे। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने में दिक्कताें का सामना करना पड़ा। सिर्फ पांच मिनट ही ट्रेन रुककर रवाना होने लगी तो कई लोग चलती हुई ट्रेन में भी चढ़े।
विज्ञापन


तमाम महिला श्रद्धालु ट्रेन में ही राम नाम का जाप करती हुई भी नजर आईं। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने सुव्यवस्थित ढंग से यात्रा करने की अपील की। उधर, महाकुंभ स्पेशल ट्रेन संख्या 04111 साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें