फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डनामा: जाफराबाद दक्षिणी में चहुंओर गंदगी का अंबार

Wed, 05 Feb 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगरपालिका जलालपुर के जाफराबाद दक्षिणी में रहने वाले लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। वार्ड में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई के बेहतर इंतजाम ने होने से यहां के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दो वर्ष पहले वार्ड नगरपालिका में शामिल जरूर हुआ लेकिन यहां के लोगों को सुविधाएं गांव जैसी ही मिल रही हैं। वार्ड में न तो बिजली व्यवस्था ठीक है और न ही पेयजल की। छह हजार की आबादी वाले इस वार्ड में 2100 मतदाता हैं।
विज्ञापन

वार्ड के अजादार हुसैन ने बताया कि मुहल्लोें में सफाई कभी कभी की जाती है। इससे चारों ओर गंदगी फैैली रहती है। हवा चलने पर इसकी बदबू पूरे वार्ड में फैल जाती है। विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट लगते ही खराब हो गईं, इससे शाम होते ही मुहल्ले अंधेरे में डूब जाते हैं।
रमजान अली ने बताया कि मोहल्ले में नालियां खुली हैं। इससे पूरे मुहल्ले में संक्रमण का खतरा बना रहता है। कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है मगर अफसर फर्जी निस्तारण कर देते हैं। सभासद गुलाम हैदर ने बताया कि मोहल्ले में बने सामुदायिक शौचालय का टैंक भर गया है। इससे उसका पानी नालियों से आकर सड़क पर फैलता है। आलेहसन ने बताया कि यहां पर सप्लाई के पानी में बालू आती है। पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। नगर पालिका वार्डवासियों से गृहकर व जलकर वसूलती है लेकिन सुविधाओं के नाम पर सिर्फ ठेंगा दिखाती है। वार्ड की सड़कें भी आधे से ज्यादा खस्ताहाल हो गई हैं, जिन पर चलना मुश्किल है।
विज्ञापन

जल्द चलेगा अभियान
वार्ड में सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा वार्ड में सभी समस्याएं जानकारी में हैं। इसके निदान की कार्ययोजना बनाकर बोर्ड बैठक में पास होते ही कार्य शुुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अजय कुमार सिंह, ईओ नगरपालिका जलालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें