अंबेडकरनगर। विश्व प्रसिद्ध किछौैछा दरगाह जा रही जायरीन से भरी पिकअप बरियावन बाजार के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उस पर बैठे अन्य जायरीन बाल-बाल बच गए।
लखनऊ के भेड़ी मंडी निवासी दिलशाद अपने परिवार के साथ पिकअप से विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह जियारत के लिए जा रहा था। बुधवार की रात जब वे सभी बरियावन के निकट पहुंचे, तो इसी बीच वाहन अनियंत्रित हो गया। बताया जाता है कि चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। अन्य यात्री तो बाल-बाल बच गए, लेकिन दिलशाद की पत्नी अख्तर जहां (40)गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।