फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर लौट रहे मजदूर को पिकअप ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मजदूरी कर घर लौट रहे अधेड़ को मंगलवार देर शाम उतरेथू बाजार के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी भुटकुन (50) मंगलवार देर शाम मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहा था। उतरेथू बाजार स्थित तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद चालक ने वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।
इस बीच घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इब्राहिमपुर पुलिस के अनुसार चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। भुटकुन ही मेहनत मजदूरी कर उन्हें पढ़ा रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें