फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर लगा सीएम जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को करीब नौ माह बाद मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें लोगाें का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से की ओर से हरी साग सब्जी का स्टाल भी लगाया गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अकबरपुर नगर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मेले का शुभारंभ किया। साथ ही आम नागरिकों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज मार्ग स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मेले का शुभारंभ किया और नागरिकों से मेले का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार द्वारा इस मेले का आयोजन जरूरतमंदों के लिए किया जा रहा है, जिससे नागरिक समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकें। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ उठाया। सीएमएस ओमप्रकाश, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. नवनिधि मिश्र, डॉ. हेमंत आदि मौजूद रहे। मेले में कुल 69 नागरिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
सीएचसी जलालपुर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडे़पुर, कासिमपुर, धवरुआ, मालीपुर में मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी बड़ेपुर में भाजपा के पूर्व महामंत्री डॉ. रजनीश सिंह एवं एसडीएम भरतलाल सरोज ने मेले का उद्घाटन किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जावेद आलम, बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी व डॉॅ भास्कर आदि ने मेले के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। मेले में पहुंचे नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं भी सौंपी गई। कई पात्रों के आयुष्मान योजना कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

पीएचसी मुंडेरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मुख्य सेविका शिवकुमारी वर्मा की अगवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने साग सब्जी का स्टाल भी लगाया। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ मेला प्रभारी डॉॅ. प्रशांत सिंह ने फीता काटकर किया। पीएचसी रामनगर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव ने मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. मुन्नीलाल निगम, डॉ. सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे। नरियांव पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। यहां मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवा दी गई। चिकित्सा अधीक्षक उदयचंद यादव ने बताया कि क्षेत्र के तीनों पीएचसी पर मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें