फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोडीन युक्त सिरप बेचने पर फार्मा कंपनी का मालिक गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर स्थित न्यू अब्बास फार्मा के मालिक नसीम हैदर को कोडीन युक्त सिरप की 21630 शीशियों और करीब 532 बॉक्स कैप्सूल फर्जी प्रपत्रों पर बेचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूर्व में फार्मा कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुुकी है।
विज्ञापन


जलालपुर–जफराबाद स्थित न्यू अब्बास फार्मा फर्म का संचालन नसीम हैदर करता था। न्यू अब्बास फार्मा ने 21 अप्रैल 2024 से 22 फरवरी 2025 के बीच कोडिवा 100 मिली और प्रॉक्सोविन स्पास कैप जैसी कोडीन युक्त दवाइयों की भारी मात्रा खरीद की थी। इसके बाद इनके विक्रय का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे।

25 अक्तूबर 2025 को औषधि निरीक्षक की ओर से इनसे अभिलेख मांगे गए थे। 29 अक्तूबर को फर्म संचालक की ओर से विक्रय अभिलेख प्रस्तुत किए गए। इसमें अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़ और सुल्तानपुर के 70 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स को बिक्री करने का ब्योरा शामिल था।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक की जांच में मेडिकल स्टोर संचालकों ने शपथ पत्र देकर खरीद न करने की बात कही थी। इस मामले में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ फार्मा कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। एसएचओ संतोष कुमार सिंह और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को जीजीआईसी के पास से नसीम को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें