फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओवरब्रिज पर कार खराब, लगा जाम

Thu, 11 Dec 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर ओवर ब्रिज पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे एक कार खराब होने से रोडवेज और तहसील तिराहे तक वाहनों की कतार लग गई। कई स्कूली वाहन भी जाम में फंसे नजर आए।
विज्ञापन


तहसील तिराहे से रोडवेज की तरफ जा रही एक कार करीब चार बजे ओवरब्रिज पर खराब हो गई। देखते ही देखते जाम लगना शुरू हो गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन को धक्का देकर रोडवेज तक पहुंचाया गया। करीब एक घंटे तक लोग जाम से हलकान रहे। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह अचानक रोडवेज बसों की संख्या अधिक हो जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

दोपहर एक बजे जैसे ही स्कूलों की बसें सड़क पर उतरीं, एक बार फिर जाम लगने लगा। यातायात कर्मियों ने मोर्चा संभाल जाम खुलवाया था। डीएम अनुपम शुक्ला ने अकबरपुर रोडवेज के निकट एक साथ कई रोडवेज बसों के खड़े होने पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि कार खराब होने से कुछ देर के लिए जाम लगा था। कार हटाने के बाद यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें