फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर पहुंचा पीईटी अभ्यर्थी का शव, परिजन बेहाल

Wed, 17 Sep 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर से घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए ओमप्रकाश का मंगलवार देर शाम शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। कम्हरिया घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के बलरामपुर गांव निवासी ओम प्रकाश चौरसिया उर्फ छोटू (29) पुत्र स्वर्गीय छेदी चौरसिया रविवार को पीईटी की की परीक्षा देने गोरखपुर गया था। इसके बाद वह वहीं रुक गया था। सोमवार को वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी सिकरीगंज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया था। गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति, सभासद प्रतिनिधि रमेश मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, सुनीता सोनकर, अच्छे लाल यादव, आनंद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें