फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम के कार्यों से प्रेरणा लें लोग

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में जयराम वर्मा की जयंती मौके पर अतिथियों का होता स्वागत। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
आलापुर/टांडा। पूर्वांचल के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व. जयराम वर्मा की जयंती गुरुवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई। वक्ताओं ने लोगों से उनके सकारात्मक कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। आलापुर के जयराम वर्मा जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जयराम वर्मा का याद किया गया। इसके अलावा टांडा में जयराम वर्मा के पैतृक गांव बड़ागांव इब्राहिमपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें करीब 186 नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। कलेक्ट्रेट के निकट सरदार सेना समेत अन्य संगठनों द्वारा जयंती मौके पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

जयराम वर्मा जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि स्व. जयराम वर्मा ने समाज में सुधार के कई प्रयास किए। विशिष्ट अतिथि जयबजरंग शिक्षा ग्रुप के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा ने कहा कि गांधी के आदर्शों को आत्मसात कर हमेशा सत्य का मार्ग अपनाने वाले जयराम ने शिक्षा के प्रचार प्रसार में व्यापक जिम्मेदारी निभाई। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला महामंत्री डॉॅ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हर युवा की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों को लेकर सजग हो। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
भारतीय शहीद मेमोरियल ट्रस्ट के संयोजन में जयराम वर्मा के पैतृक गांव बड़ागांव इब्राहिमपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ अयोध्या फेको सेंटर के चिकित्सक डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद जयराम वर्मा के भतीजे शिक्षक सभाजीत वर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष विद्याराम विश्वकर्मा ने जयराम वर्मा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कलेक्ट्रेट के निकट सरदार सेना सहित विभिन्न संगठनों ने जयराम वर्मा को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें