फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से दिन भर जूझे नगरवासी 

Mon, 27 Nov 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर अचानक वाहनों के बढ़ने से सोमवार को अकबरपुर नगर के लोग घंटों जाम से जूझे। सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगने से शहरवासियों का काफी दिक्कत हुई। इससे परेशान वाहन चालक भी रहे। स्कूली छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसकर बेहाल हुए। वह घर भी काफी देर से पहुंचे।     
विज्ञापन

 
अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। निकाय चुुनाव के बाद सोमवार को अचानक नगर के प्रमुख मार्गों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। नतीजा यह हुआ कि सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि पुलिसकर्मी एक स्थान पर यातायात सुचारु करते तो दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। 

यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। अकबरपुर नगर के बस स्टेशन क्षेत्र, फैजाबाद रोड, पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, नई सड़क, सब्जी मण्डी, दोस्तपुर चौराहा क्षेत्र में लगभग पूरे दिन रुक रुककर जाम लगता रहा। फैजाबाद रोड पर जाम की समस्या उस समय और भी बढ़ गई, जब तमसा मार्ग रोड स्थित लगभग एक दर्जन विद्यालयों में एक साथ छुट्टी हो गई। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं व स्कूली बसों के सड़क पर पहुंचने से वाहनों का चक्का जाम हो गया। यातायात सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस के साथ थानों की फोर्स को भी भेजा गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सुबह के समय जाम में फंसने से लोगों को कार्यालय, दुकान व प्रष्ठिान पहुंचने में भी विलंब हुआ।

नगर में लगने वाले जाम से निजात के लिए रिंगरोड बनाने की मांग हो रही है। नगर के डॉ. रमाकांत मिश्र के मुताबिक नगर में जाम की समस्या तभी दूर होगी, जब बाईपास या फिर रिंगरोड का निर्माण कराया जाए। यदि सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवा दिया जाए, तो भी जाम की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है। ख्वाजा शफाअत बताते हैं कि लोगों की समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों को इस पर गंभीरतापूर्वक कदम उठाना चाहिए। नगर में पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ पटरियों से अतिक्रमण हटा दिया जाए, तो जाम से कुछ तो राहत मिल ही जाएगी। 
 

जाम से निजात के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विद्यालयों के प्रबंधकों से वार्ता कर छुट्टी का समय अलग-अलग कराने का प्रयास होगा। पटरी से अतिक्रमण हटाने के लिए भी शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें