फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बचाव में उतरे लोग, आरोपियों को बताया निर्दोष

Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। प्रधान के साथ मारपीट और लूट के मामले में ग्रामीण बुधवार को आरोपियों के बचाव में उतर आए। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर शिकायत की कि चुनावी रंजिश के चलते प्रधान ने फर्जी आरोप लगाए हैं। प्रधान के साथ किसी तरह की लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, जलालपुर के सोहगूपुर के ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने गांव के ही रहने वाले दीपक यादव, कृष्णदेव यादव, कपिल देव, जितेंद्र मौर्या व अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व 25 हजार रुपये लूटने का केस दर्ज कराया है। पूर्व प्रधान रामआज्ञा, पप्पू कनौजिया, दिलीप आदि ने थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की और ज्ञापन देते हुए अपना पक्ष रखा। बताया कि नामजद दीपक एलआईसी एजेंट हैं। दीपक ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गए थे। मौजूदा प्रधान से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। इसी वजह से लूट का केस दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि प्रकरण की जांच करने के बाद ही मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें