फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन की जगह बाजार जाकर कर रहे ईद की खरीदारी

Wed, 26 Mar 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
किछौछा (अंबेडकरनगर)। इस साल ईद की खरीदारी के लिए लोग ऑनलाइन शॉपिंग छोड़कर बाजार में पहुंच रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक पहले जैसी लौट आई है और व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। पिछले दिनों अमर उजाला ने भी सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर में बताया गया कि ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ते चलन के कारण स्थानीय व्यापार किस तरह से प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे दुकानदारों को नुकसान होता है, जबकि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से छोटे व्यापारियों को लाभ मिलता है।समाजसेवियों की अपील को काफी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन



गुणवत्ता की गारंटी
फोटो- 16
ग्राहक अब ऑनलाइन की बजाय दुकानों पर आकर पसंद से चीजें खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन खरीदारी में ग्राहकों को गुणवत्ता और मोलभाव का फायदा मिलता है, जिससे बाजारों में भीड़ बढ़ी है।
-अब्दुल वाहिद, व्यापारी

साइज की नहीं है चिंता
फोटो- 17
ऑनलाइन शॉपिंग में सही साइज और गुणवत्ता की चिंता होती है। इसलिए ग्राहक दुकानों पर आकर खरीदारी करना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। त्योहारों के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे व्यापार में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

- महेंद्र अग्रहरि

छोटे व्यापारियों को मिले फायदा
फोटो- 18
ऑनलाइन खरीदारी में साइज और क्वालिटी को लेकर कई बार परेशानी हो जाती है। दुकानदारों से खरीदारी करने पर उनको लाभ होता है। ऑनलाइन खरीदारी करने पर फायदा बड़ी-बड़ी कंपनियों काे मुनाफा होता है, जिन्हें हम जानते तक नहीं।
- मोहम्मद काशिफ, खरीदार


परखने का मिलता है मौका
फोटो- 19
बाजार में तरह तरह के नए डिजाइन देखने को मिलते हैं, जिन्हें छूकर और पहनकर परखने का अलग ही मजा है। इस बार ईद पर वे अपने परिवार के लिए कपड़े बाजार से ही खरीद रहे हैं ताकि हमारा रुपया अपने ही दुकानदारों के पास जाए।
विज्ञापन

- सैयद मोईद, खरीदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें