फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेज धूप और उमस से लोगों का बुरा बेहाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। धूप की तपिश और उमस से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तपिश महसूस की गई। उमस से भी लोगों का हाल-बेहाल रहा। गर्मी में राहत पाने के लिए लोग छांव तलाशते नजर आए। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापामन 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐ
विज्ञापन

भीषण गर्मी में डायरिया व पेट दर्द के मरीज जिला अस्पताल में बढ़ गए हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन सिर्फ डायरिया के 12 से 15 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। ओपीडी में 907 मरीजों का पंजीकरण किया गया। वहीं, 27 मरीजों को इमरजेंसी में दोपहर एक बजे तक भर्ती किया गया। इनमें तीन मरीज डायरिया, दस मरीज पेट दर्द व एक मरीज को तेज बुखार होने पर भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में डायरिया व बुखार के मरीज दोगुने हो गए हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
पांच घंटे में पहुंचे 27 मरीज
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक 27 मरीजों को लाया गया। इनमें 14 मरीज डायरिया, बुखार व पेट दर्द से परेशान थे। इनमें मोहसिनुपर मंसूरपुर निवासी आकाश, रेवती निवासी खुशबू, करम हुसैनपुर निवासी रागिनी, बदौली निवासी लक्ष्मी, राबीपुर बहाउद्दीनपुर निवासी दिव्या, समैसा खानपुर निवासी आरती, ससपना निवासी बृजेश कुमार, मरथुआ सरैया निवासी दिलीप, अलीपुर निवासी जितेंद्र व सिकंदपुर निवासी अंजनी को पेट दर्द होने पर भर्ती किया गया। वहीं, सिसनी निवासी रानी, सुनीता व अजमेरी बादशाहपुर निवासी हरीराम को डायरिया की शिकायत व अहरिया निवासी विमला को बुखार आने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गर्मी से बीमार हो रहे लोग
लगातार पड़ रही गर्मी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों का प्राथमिकता के साथ उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें