फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धान खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों का करें भुगतान

Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम सुभाष सिंह ने बृहस्पतिवार को धान क्रय केंद्र जहांगीरगंज प्रथम तथा द्वितीय व बरईपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के धान का भुगतान 48 घंटे के अंदर कराने को निर्देशित किया। केंद्र पर विक्रय के लिए लाए गए किसानों के धान की गुणवत्ता को भी देखा। खरीद की गई धान की बोरियों का वजन कराया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज में क्रय केंद्र पर काफी मात्रा में धान भंडार के रूप में रखा पाया गया। एसडीएम ने खरीदे जाने वाले धान को समय से निर्धारित राइस मिलों पर पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। किसानों के बैंक खाते में धनराशि स्थानांतरित करने की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी रमेश यादव को खरीद कार्य में कोई लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। जहांगीरगंज प्रथम क्रय केन्द्र पर अब तक 70 किसानों से 31,89,60 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
वहीं, जहांगीरगंज द्वितीय क्रय केंद्र पर अब तक 60 किसानों से 2896.80 क्विंटल धान की खरीद हुई है। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, पावर फैन, बोरे उपलब्ध पाए गए। इन क्रय केंद्रों पर अभिलेखों का रखरखाव ठीक मिला। वहीं, धान क्रय केंद्र बरईपुर का भी निरीक्षण किया। वहां पर क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित नहीं मिले। कर्मचारी द्वारा बताया गया कि अभिलेख लेकर अकबरपुर मीटिंग में गए हुए हैं। केंद्र पर किसानों द्वारा क्रय किया गया धान खुले में रखा पाया गया। एसडीएम ने धान को सुरक्षित किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें