फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करने को लेकर बराती व घराती आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। थाना क्षेत्र के पतौना गांव में डीजे पर डांस करने को लेकर शुक्रवार की रात बराती व घराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

मामला महरुआ थाना क्षेत्र के पतौना गांव का है। गांव निवासी हरसिंगार धुरिया के यहां शुक्रवार को बरात आई थी। बताया जाता है कि द्वार पूजा के दौरान डीजे पर नाच रहे बरातियों के बीच घराती भी पहुंच गए। इसी बीच डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी भाग खड़े हुए। बाद में पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी प्राप्त की। बाद में पुलिस टीम की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें