फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़हरघाट पुल का एप्रोच मार्ग धंसा, लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
फोटो 3, अंबेडकरनगर के बिड़हर घाट पुल पर इस तरह पहुंच मार्ग में हुआ होल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जहांगीरगंज/राजेसुल्तानपुर। बिड़हरघाट पुल के उत्तरी छोर पर एप्रोच मार्ग धंसने से गड्ढा हो जाने के कारण शनिवार सुबह से आवागमन प्रभावित हो गया। क्षतिग्रस्त स्थल को बैरिकेडिंग से घेर दिया गया। शनिवार पूरे दिन सिर्फ बाइक सवारों व पैदल यात्रियों को ही जाने दिया गया। बड़े वाहनों का आवागमन रोक देने के चलते दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बिड़हर घाट पुल के उत्तरी छोर पर संतकबीरनगर जिले की सीमा पर एप्रोच मार्ग के बीचोबीच गड्ढा हो जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। दोनों जनपद के प्रशासनिक अमला ने किसी अनहोनी घटना होने से पूर्व ही मार्ग से आवागमन को रोक दिया। इसके चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। एप्रोच मार्ग पर गड्ढे वाले स्थान पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया। सिर्फ बाइक व पदयात्रियों को ही आवागमन की छूट दी गई।
इसके चलते बड़े वाहन व चार पहिया वाहन नहीं जा पा रहे हैं। यात्रियों को पैदल यात्रा करने के लिए भी मजबूर होना पड़ रहा है। संत कबीरनगर व गोरखपुर जाने का मात्र एक रास्ता होने के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। उन्हें गोरखपुर जाने के लिए टांडा से होकर गुजरना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र की जनता काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। संत कबीरनगर, गोरखपुर, खलीलाबाद आदि स्थानों पर जाने वालों को अब टांडा से होकर गुजरना पड़ रहा है। इधर, प्रशासन द्वारा कम्हरिया घाट पर पीपा पुल भी नहीं खुलवाया गया। इसे लेकर लोगों में काफी रोष भी व्याप्त है।
विज्ञापन

शनिवार भोर में बिड़हरघाट पुल के उत्तरी छोर पर एप्रोच मार्ग में गड्ढा हो जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके कारण काफी संख्या में बड़े वाहनों का जमावड़ा लग गया। लगभग सैकड़ों वाहनों की कतार लग जाने के कारण आम आदमी को भी काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मालूम हो कि उक्त मार्ग से हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। बड़े वाहनों का आवागमन शनिवार को बंद होने से काफी मुश्किलें हुईं। लोगों को करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर सफर तय करना पड़ रहा है। एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन रोका गया है। पैदल व बाइक सवारों को जाने दिया जा रहा है। जल्द ही क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें