फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय स्थल में पशुओं के टिनशेड में पार्किंग

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में कुछ इस तरह पशुआश्रय के टीनशेड में खड़ी है कर्मियों की बाइक - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
कटेहरी। पशुओं के लिए कटेहरी में बनाई गई अस्थाई गोशाला में खूब मनमानी चल रही है। इससे गोवंश पर ठंड काफी भारी पड़ रही है। लाखों रुपए खर्च कर गोवंश के लिए जो टिनशेड बना है, उसमें सफाई कर्मियों ने अपना आशियाना और बाइक स्टैंड बना लिया है। नतीजतन शीत लहर के बीच पशुओं को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश को रखने के लिए कटेहरी बाजार में अस्थायी पशु आश्रय स्थल बनाया गया है। टिनशेड निर्माण किया गया है जिसमें पशु धूप, गर्मी व बारिश से बचकर रह सके हैं। हालांकि, कटेहरी स्थित पशु आश्रय केंद्र में जो टिनशेड बनाया गया है कि उसमें यहां तैनात कर्मियों ने अपना आशियाना बना लिया है। एक में कर्मियों का आशियाना है तो दूसरे में बाइक आदि खड़ी करते हैं।
इससे पशुशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता है। ठंड के बीच पशुओं को पशु आश्रय स्थल में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार निवासी मनीष पटेल, अनिरुद्घ यादव व जयराम आदि ने प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। कहा कि पशु आश्रय स्थल में टीनशेडों की संख्या बढ़ायी जाए, जिससे कर्मियों के साथ साथ पशुओं को भी सुरक्षित ठौर मिल सके। खंड विकास अधिकारी राजमंगल चौधरी ने बताया कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। बारिश की वजह से बीते दिनों कुछ मुश्किलें हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें