फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अर्द्धसैनिक बल ने मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव एवं होली के पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए बढ़ी चौकसी
विज्ञापन

फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों ने जलालपुर नगर में मार्च किया। लोगों से विवाद न करने तथा कोई भ्रामक खबर प्रसारित न करने की सलाह दी गई।
लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। चुनाव से जुड़ी तैयारियों को जहां तेजी से निपटाया जा रहा है वहीं पुलिसकर्मी लोगों को मार्च कर व पीस कमेटी के जरिए सुरक्षा का भरोसा दिला रहे। इसी क्रम में शुक्रवार को जलालपुर कोतवाली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में जमालपुर चौराहा, वाजिदपुर होते हुए मोहल्ला पश्चिम तरफ उर्दू बाजार, सराय चौक, यादव चौराहा होते हुए मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी लोग प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। कोई विवाद न करें और न ही समाज में किसी तरह की भ्रामक खबरें फैलाएं। यदि ऐसा कोई करता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। लोगों से सुरक्षा के संदर्भ में जरूरी फीडबैक लिया। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें