फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के विवाद में हुई मारपीट में गई पंकज की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। किशोर की हत्या मामले का जैतपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त वह लोहे का रिंच भी बरामद कर लिया गया, जिससे किराए को लेकर हुए विवाद के दौरान किशोर के सिर पर हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर गांव के पास नेवादा निवासी पंकज उपाध्याय (15) का बेहोश मिला था। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई, जब वह जिम से लौट रहा था। जिस बस से वह आ रहा था, उसके चालक व परिचालक ने सोहगूपुर के पास मारपीट कर पंकज को सड़क के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। परिवारीजनों व अन्य लोग पंकज को नगपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैतपुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर चालक, परिचालक व अन्य के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। इस बीच शनिवार को जैतपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर आरोपी परविंद कुमार निवासी ढाखा, जैतपुर व अखिलेश कुमार गौड़ निवासी बरईपुर, थाना अहिरौला जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। पूछताछ में बताया कि पंकज करीब 20 दिन से बस से सफर कर रहा था, परंतु किराया नहीं दे रहा था। इस पर कई बार आपत्ति भी जाहिर की गई। शुक्रवार को भी जलालपुर से वह नेवादा के लिए बस से जा रहा था। उससे किराया मांगा तो वह विवाद करने लगा और हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके सिर पर गहरी चोट आ गई, जिससे वह घायल हो गया। इससे वह लोग घबरा गए और उसे सोहगूपुर के पास फेंक कर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में प्रयुक्त लोहे का रिंच भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें