फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खून से लथपथ पड़ा मिला पेंटर का शव

विज्ञापन
मृतक राजेश।फाइल फोटो
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली क्षेत्र के यरकी मंगल का पूरा गांव में शनिवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव खड़ंजे पर पड़ा मिला। युवक शुक्रवार रात अपने मामा के घर आया था और छत पर सोने गया था। सुबह उसका शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


अकबरपुर के देवरायपुर निवासी राजेश (42) पेशे से पेंटर था और शुक्रवार देर शाम लगभग आठ बजे यरकी मंगल का पूरा स्थित मामा के घर आया था। रात में भोजन के बाद वह घर की छत पर सोने चला गया था। परिजनों के अनुसार, रात में किसी तरह की कोई आहट नहीं मिली थी। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे गांव के कुछ लोग जब घर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने खड़ंजे पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा। शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो राजेश का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

कुछ लोग छत से गिरने की बात कह रहे हैं तो कुछ हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। राजेश के परिवार में पत्नी शांति देवी, 14 वर्षीय एक पुत्र और पुत्री है। राजेश ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें