फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी की घटनाओं पर बिफरे, प्रदर्शन

Sat, 16 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पशु चोरों - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आम जनता की समस्याओं व क्षेत्र में बढ़ती पशु चोरी की घटनाओं से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में उप जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मामले को तत्काल संज्ञान में लेने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस की शिथिलता से मौजूदा समय में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में प्रशासन को समय रहते सक्रिय होना होगा, जिससे आम जनता को बेहतर माहौल मिल सके।

 भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव की अगुवाई में शनिवार को तहसील मुख्यालय पर एकजुट हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। कहा कि जलालपुर सीओ सर्किल में पुलिस की रात्रिगश्त व्यवस्था बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके कारण ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान सर्किल क्षेत्र में बढ़ी पशु चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस व्यवस्था और चुुस्त दुरुस्त होने की मांग की।

 जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा पैकोली गांव निवासी अनवर के साथ ही 20 हजार की लूट, मालीपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर निवासी राजेश यादव से 25 हजार की लूट, नसोपुर के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सौंपे गए पशु तस्करों पर कार्रवाई, क्षेत्र में खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने आदि मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

बाद में उप जिलाधिकारी विवेक मिश्र को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय, रमापति उपाध्याय, राजकरन निषाद, पन्नालाल कनौजिया, उमेशचन्द्र यादव, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें