फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प से सुधर रही 1195 परिषदीय स्कूलों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालय की सेहत सुधारने का अभियान तेजी से चल रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत जिले के 1195 परिषदीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, मल्टीपल हैंडवॉश, सब मर्सिबल, शौचालय, शुद्ध पेयजल व विद्युतीकरण आदि कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। ऐसे में लक्ष्य है कि नए शिक्षा सत्र में जब बच्चे विद्यालय पहुंचेंगे तो उन्हें किसी कांवेंट जैसे स्कूल में पहुंचने का आभास होगा। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के सभी 1852 परिषदीय स्कूलों में यह अभियान चलेगा। इससे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता व संसाधनों में बढ़ोतरी करने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई मुहिम अब जिले में रंग दिखाने लगी है। सरकार के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग अप्रैल 2020 में नया शिक्षा सत्र शुरु होने पर छात्र छात्राओं को कांवेंट जैसे स्कूलों वाली सुविधा से लैस करने की मुहिम में जुट गया है। शासन के सख्त निर्देश पर जिले के 1852 परिषदीय स्कूलों में से 1195 विद्यालयों में रंगाई पुताई, बाउंड्रीवाल, मल्टीपल हैंडवॉश, सबमर्सिबल, शौचालय, शुद्घ पेयजल व विद्युतीकरण का कार्य शुरु हो गया है।
एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत 1195 विद्यालयों में व्हाइट बोर्ड, 1179 में विद्युतीकरण, 215 में मल्टीपल हैंडवॉश, 579 में सबमर्सिबल, 1143 में चहारदीवारी, 553 में फर्श व टाइल्स का निर्माण, 504 में अत्याधुनिक शौचालय आदि के निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है। जिन विद्यालयों में अब तक सभी सुविधाएं मुकम्मल नही हुई हैं उन्हें पूरा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बताया कि लक्ष्य है कि नए शिक्षा सत्र में जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। शासन के निर्देश पर ग्राम प्रधान 14 वें राज्य वित्त के धनराशि से यह कार्य करा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रख रहा है। कहा कि नए सत्र में परिषदीय विद्यालयों में पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को कांवेंट जैसी सुविधाएं मुहैया होंगी। शिक्षा की गुणवत्ता में भी हो रहे सुधार के बारे में जानकारी दी।
शासन की मंशानुरूप परिषदीय विद्यालयों की दशा को सुधारने का कार्य तेजी से हो रहा है। आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में सभी मूलभू सुविधाएं मुहैया हो रही हैं। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने में अब और आसानी होगी।
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें