राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। दोहरे हत्याकांड में फरार एक नामजद 50 हजार के इनामी आरोपी को सोमवार देर शाम स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी बनकटा बुजुर्ग निवासी अमित सिंह व गोबडौर निवासी नागेंद्र पांडेय समेत छह नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।
बीते दिन अलग-अलग हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों में से एक मात्र चंद्रशेखर निवासी बनकटा बुजुर्ग फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी। सोमवार की शाम स्वाट टीम ने फरार चल रहे आरोपी चंद्रशेखर को भी गिरफ्तार कर लिया। अब घटना में नामजद सभी छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।