फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, सात घायल

Sat, 26 Sep 2015 11:51 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित कुल सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मालापुर गांव निवासी इंद्रमणि (50) पुत्र रामकुबेर शुक्रवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तो उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर परिवारीजनों ने उसे तत्काल सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक सहित कुल सात लोग घायल हो गए। टांडा थाना क्षेत्र के सुलेमपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (60) पुत्र भवानी प्रसाद शुक्रवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के  शहजादपुर थाना क्षेत्र की किरन (35) पत्नी राजकुमार शुक्रवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। आलापुर थाना क्षेत्र की जमालपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (22) पुत्र सुलेमान व रहमान 24 पुत्र हिमायतुल्लाह शुक्रवार देर शाम एक बाइक से आलापुर जाते समय बाजार के निकट साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र के कश्मीरिया गांव निवासी लवकुश (16) पुत्र रामकृपाल शनिवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनगांव निवासी उत्तम (8) पुत्र राहुल शनिवार सुबह पैदल ही स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के डांड़ी महमदपुर गांव निवासी फेंकूराम (45) पुत्र श्रीराम शुक्रवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। परिवारीजनों ने पहले उसे सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें