फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Mon, 15 Jun 2015 11:10 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र ककराही निवासिनी अनीता (45) पत्नी विशंभर रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन


आलापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी देवमन (35) पुत्र रामकिशन को रविवार देर शाम बाइक से आलापुर जाते समय बाजार के निकट पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी महेश की छह वर्षीय पुत्री शिवानी सोमवार सुबह घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


 फैजाबाद जिले के बीबीपुर रुदौली गांव निवासी मुमताज हसन (62) पुत्र आजादा खान रविवार को किसी कार्य से बसखारी आए हुए थे। देर शाम सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक के टक्कर मार देने से वे घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रामनयन 40 पुत्र रामजस रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 13 मई की देर शाम कुर्कीबाजार के निकट सड़क के किनारे घायलावस्था में लोगों को मिला। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था।  सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें