फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में डकैती का एक अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सुलेमपुर नहर के निकट मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने बीती रात सुलेमपुर नहर के पास मुठभेड़ में ईंट भट्ठा व्यवसायी से हुई डकैती के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, चोरी की बाइक, मोबाइल व 1100 रुपए बरामद किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते 21 अप्रैल को दिन दहाड़े बदमाशों ने बुधीपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर मौजूद भट्ठा संचालक के पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मोनू की पिटाई कर पैसे लूट लिए गए थे। टांडा कोतवाली पुलिस ने 9 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक दिन पहले टांडा कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया था।
इस बीच मंगलवार देर रात टांडा कोतवाली व स्वॉट टीम की सुलेमपुर नहर के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश मोहम्मद अरमान निवासी कजरी जमालुद्दीनपुर घायल हो गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा फरार हो गया पुलिस ने मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से चोरी की बाइक, मोबाइल के अलावा 1100 रुपये बरामद किया। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ व प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें