फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहले दिन मणिपुर, तेलंगाना, गुजरात और झारखंड की टीमों ने लहराया परचम

Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मैदान में बैठे ​खिलाड़ी व साथ में मौजूद अ​धिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय हवाई पट्टी पर तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय मानक के खेल मैदान पर रविवार काे शुभारंभ के साथ ही मुकाबलों का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान चार मुकाबले खेले गए, जिसमें मणिपुर, तेलंगाना, गुजरात और झारखंड की टीमों ने अपना परचम लहराया। खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देख दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, डीएम अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच मणिपुर और लक्षद्वीप के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मणिपुर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही न सिर्फ गोल किए, बल्कि विरोधी टीम को गोल करने से रोकने में भी कामयाबी हासिल की। नतीजतन मणिपुर ने 15 गोल दागे और लक्षद्वीप की टीम सिर्फ चार गोल ही कर पाई। मणिपुर से सर्वाधिक छह गोल ए. प्रेमसून ने किए।
विज्ञापन

दूसरा मैच तेलंगाना और जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। कांटे के इस मुकाबले में तेलंगाना ने 21 गोल कर मुकाबला जीत लिया। जम्मू कश्मीर की टीम 16 गोल ही कर पाई। तेलंगाना की तरफ से छविथ ने सर्वाधिक छह गोल किए।

इसके बाद गुजरात और दमन दीव के बीच मैच खेला गया, जिसमें गुजरात ने 29 और दमन दीव ने 25 गोल किए। इसमें गुजरात की तरफ से भावेश ने सर्वाधिक छह गोल किए। उसके बाद केरला और झारखंड के बीच मैच खेला गया, जिसमें झारखंड ने 25 और केरल ने 12 गोल किए। इस प्रकार झारखंड ने 25-12 के अंतर से केरला को पराजित किया। झारखंड की तरफ से दीपक ने सर्वाधिक नौ गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें