फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन तीन को जिले में रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में तीन मार्च को मतदान के दिन समस्त सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, कारखाने व निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सभी को निर्वाचन आयोग के इन निर्देशों का पालन करना होगा। ऐसा इसलिए जिससे सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दिया है।
विज्ञापन

बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन पूरे जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। ऐसे में इस दिन सरकारी, गैर सरकारी समेत सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन अवकाश रहेगा, यदि अगले दिन साप्ताहिक अवकाश होगा तो उस दिन भी कर्मचारियों से किसी तरह कार्य नहीं लिया जाएगा। इस दिन भी सभी कार्यालय, कारखाने व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कहा कि सभी संस्थाओं, कारखानों व प्रतिष्ठानों की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों को मतदान करने का पूरा अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें