फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की जोरदार टक्कर में सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर बाजार में शनिवार दोपहर एक वृद्धा को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार आलापुर के मसेना मिर्जापुर गांव निवासी शांतिदेवी (60) पत्नी भगवानदीन शनिवार दोपहर किसी काम से रामनगर बाजार गईं हुईं थीं। बताया जाता है कि जब वह सड़क पार कर रही थीं, तभी उधर, से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उन्हें पीएचसी रामनगर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र हरिकृष्ण शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। जब वह बेवाना के रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर निवासी सौरभ (28) शुक्रवार देर शाम बाइक से बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर निवासी प्रमोद (25) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर निवासी बृजभूषण (40) शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी प्रभाकर (28) शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय केदारनगर बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें