फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब 813 निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sun, 29 Sep 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 813 निजी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने का सपना पूरा होगा। आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी। इन सभी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब व वंचित परिवार के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। इसके लिए चार चरण में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

कमजोर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग पर है। गत वर्ष 630 विद्यालयों में 1062 बच्चों को मुफ्त शिक्षा के लिए स्कूलों का आवंटन हुआ था। इनमें से 813 बच्चे योजना के तहत विभिन्न विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। हालांकि प्रवेश से जुड़ी प्रक्रिया देर में शुरू होने के कारण पढ़ाई का आधा सत्र बीत गया था। शासन ने इस बार शिक्षा सत्र शुरू होते ही बच्चों का नामांकन पूरा करा लेने पर जोर दिया है। इसके लिए एक दिसंबर से विधिवत प्रक्रिया शुरू होगी।
27 मार्च तक चार चरणों में आवेदन और प्रवेश पूरा कर लेना है। ऐसा इसलिए ताकि नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से बच्चों को योजना के तहत मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल सके। यह सुविधा इस बार 813 निजी स्कूलों में मिलेगी। इनमें योजना के तहत पढ़ने वाले गरीब बच्चों का सारा खर्च सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

चार चरणों में होगा आवेदन
गरीब बच्चों के लिए अभिभावक चार चरण में आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण के आवेदन एक दिसंबर से 19 तक किए जा सकेंगे। सत्यापन के बाद 24 दिसंबर को लाॅटरी निकाली जाएगी। 27 को विद्यालय आवंटन की सूची जारी होगी। दूसरे चरण का आवेदन एक जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा। 24 जनवरी को लाॅटरी जबकि 27 को विद्यालय की सूची जारी होगी। तृतीय चरण का आवेदन एक फरवरी से 19 फरवरी तक लिया जाएगा। इन बच्चों के सत्यापन के बाद 27 फरवरी को विद्यालय में प्रवेश करने की सूची निकाली जाएगी। अंतिम चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक मार्च से 19 तक चलेगी। इन बच्चों को भी 27 मार्च को विद्यालय का आवंटन कर दिया जाएगा।
चल रही आवश्यक प्रकिया
गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के बाद लॉटरी से विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। -बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें