फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जाम का सबब बन रहे बिजली के खंभे, हटवाने की सुध नहीं

Sun, 29 Sep 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर के रामनगर बाजार में जाम से जूझते लोग।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर चौक में जाम से निजात दिलाने को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां जाम का कारण बन रहे सड़क किनारे लगे पोल से तारों को तो बीते दिनों शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन पोल हटवाने की सुध नहीं महसूस की गई। इसका नतीजा यह है कि अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

रामनगर चौक में जाम का संकट यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब चुका है। अक्सर यहां जाम लगने से लोगों को एक से लेकर दो घंटे तक संघर्ष करना पड़ता है। बीते दिनों अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर तत्कालीन एसडीएम व अधिशासी अभियंता ने जाम का कारण बन रहे सड़क से सटकर लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने का निर्णय लिया। इस पहल पर कुछ काम भी हुआ। यहां पुराने खंभों से तारों को हटाकर नए खंभे पर शिफ्ट कर दिए गए। प्रशासन की इस पहल से लोगों को भरोसा हो गया कि अब जाम से कुछ हद तक राहत मिल सकेगा। हालांकि इसी बीच एसडीएम का तबादला हो गया। इसके बाद से पूरी कार्ययोजना धरी की धरी रह गई। यहां सड़क किनारे लगे पुराने पोल अब तक नहीं हटाए जा सके हैं।
जाम लगने का दूसरा कारण यह भी है कि लोगों ने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया है। वाहन चालक मनमर्जी से वाहन भी सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। ऐसे में अतिक्रमण भी हटवाने की जरूरत है। सामाजिक कार्यकर्ता मंतराम यादव, प्रधान अद्यापाल, सुरेश कुमार गुप्त, भोला तिवारी आदि ने जिला प्रशासन से अविलंब इन खंभों को हटवाने की मांग की है। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि वे जानकारी कराएंगे। जो भी संभव प्रयास होगा वह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें