फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पालिका के नामित सभासदों को दिलाई शपथ

Fri, 03 Apr 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद सभासद।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर में शासन की ओर नामित पांच सभासदों में से चार को शपथ दिलाई गई। यह शपथ ग्रहण समारोह कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शहजादपुर लोहामंडी के ज्ञान मोदनवाल और नेहरू नगर लोरपुर के राजेश्वर गौतम ने शपथ ली। विजयगांव के प्रेमचंद्र वर्मा और सब्जी मंडी अब्दुल्लापुर की राजेश्वरी वर्मा भी शपथ लेने वालों में शामिल थे। रसूलाबाद के बजरंगी पाठक इस दौरान मौजूद नहीं रहे। नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने मनोनीत सभासदों को बधाई दी। प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत ने पालिका के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी की बात कही। भाजपा मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, प्रधान लिपिक अनूप सोनकर और जलकल प्रभारी जसवंत सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें