फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान

Fri, 03 Apr 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन पर चिह्नित दुकानों से महंगी किताबें और कॉपियां खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप है। इस समस्या को लेकर अभिभावकों ने शुक्रवार को डीएम अनुपम शुक्ला को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावक आदित्य गोयल ने बताया कि नए सत्र के दौरान विद्यालय परिसर के पास एक दुकान पर किताबें बेची जा रही हैं। उन्होंने अपने बच्चों के लिए किताबें खरीदीं, लेकिन जब उन्होंने बताया कि उनके पास कॉपियां हैं, तो विद्यालय कर्मचारियों ने किताबें लेने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने उनसे कॉपियां भी खरीदने को कहा और मना करने पर अभद्र व्यवहार किया। शिकायत पत्र देने वालों में संतोष, देवेश कुमार, सर्वेश जयसवाल, विकास गुप्ता, आनंद संतोष मिश्रा और गुरु प्रसाद सहित कई अन्य अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें