फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नारी शक्ति सम्मान समारोह में नौ बेटियों को मिला सम्मान

Wed, 26 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला अपराध उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में अंबेडकरनगर की बेटियों ने अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया। लखनऊ स्थित सहकारिता भवन सभागार में उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित महिलाओं ने आरंभ फेडरेशन की संध्या सिंह के साथ डॉ. गीतिका वर्मा, पुष्पा पाल, डॉ. प्रतिमा दास, डॉ. तारा वर्मा, डॉ. प्रियंका तिवारी, नीलम पांडेय, संघमित्रा बौद्ध व एडवोकेट संध्या राजभर शामिल रहीं।
विज्ञापन

इन सभी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। राज्यपाल सम्मान प्राप्त संध्या सिंह ने कहा कि यह सम्मान हमारे कार्यों की स्वीकृति भर नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है। अंबेडकरनगर की महिलाएं आज समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, यह जनपद के लिए गर्व की बात है। हमारा लक्ष्य है कि हम स्वयं सशक्त बनें और अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ाने में सेतु बनें। महिलाओं ने यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें