फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर बने जिले के नए एसपी पीयूष स्थानांतरित

Sun, 14 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पुलिस अधीक्षक रहे पीयूष श्रीवास्तव का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर गोंडा के पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह जिले के नए एसपी बनाए गए हैं। एसपी पीयूष श्रीवास्तव को 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 अक्तूबर 2016 को पीयूष श्रीवास्तव ने जिले में 39वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। बीते विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अपने सरल व्यवहार के साथ ही वे पुलिसिंग को लेकर काफी सख्त भी थे। आपराधिक तत्वों के विरुद्ध उन्होंने कई प्रभावी मुहिम छेड़ी थी।

इस बीच रविवार को शासन स्तर से हुए स्थानांतरण में एसपी पीयूष श्रीवास्तव का भी स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है। उनके स्थान पर गोंडा में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे सुधीर सिंह को नया एसपी बनाया गया है। सुधीर सिंह 40वें पुलिस अधीक्षक के रूप में जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें