फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Sun, 14 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
कार की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इसी बीच एक अन्य बाइक दुर्घटनाग्रस्त कार से आकर भिड़ गई जिससे उस पर सवार युवक व महिला को गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक व उसकी भाभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर भीटी थाना अंतर्गत काही त्रिलोकपुर गांव निवासी सत्यम उर्फ महंत तिवारी (20) पुत्र सुरेश बाइक से भीटी से घर जा रहा था। यादव नगर तिराहा के निकट पहुंचते ही अचानक सामने से एक कार आ गई। महंत कुछ समझ पाता, कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित हो महंत बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान महरुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया।

इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य बाइक दुर्घटनाग्रस्त कार से भिड़ गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक व महिला बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गिरे सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत सजवनडही गांव निवासी राजकुमार (28) पुत्र राममिलन व उसकी 40 वर्षीय भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रामू अपनी भाभी को भीटी बाजार स्थित चिकित्सक के यहां दिखाने जा रहा था। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल रामू व उसकी भाभी को जिला अस्पताल भिजवाया। रामू की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें