फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसान की हत्या के आरोपी भतीजे की मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला व सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने अकबरपुर के के कोटवा किरुनीपुर गांव में 15 मई की शाम खेत विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में निरुद्ध आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

15 मई की शाम रामजीत वर्मा गांव में खेत की जोताई कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर से चचेरे भाई घनश्याम वर्मा के खेत की बाड़ टूट गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। घनश्याम वर्मा अपने पुत्र सचिन वर्मा, अतुल वर्मा और बिंदुसेन के साथ मौके पर पहुंचे और रामजीत वर्मा से मारपीट की। इसी दौरान बांस से किए गए हमले में रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र पंकज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में घनश्याम वर्मा और उनके पुत्र सचिन वर्मा व अतुल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बिंदुसेन की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। जिला कारागार में निरुद्ध आरोपी अर्पित पटेल उर्फ सचिन वर्मा की ओर से न्यायालय में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं होने की बात कही। सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों की शर्त पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में चार दोषियों पर जुर्माना

अंबेडकरनगर। आलापुर क्षेत्र में वर्ष 2016 में दर्ज मारपीट और गाली-गलौज के मामले में ग्राम न्यायालय आलापुर ने चार आरोपियों को दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया है। सुनवाई के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। इसके बाद मामले में आलापुर के महमूदपुर चकफरीदपुर गांव के राजेंद्र यादव, महेंद्र, दीपचंद और नीरज यादव को दोषी पाया गया। कोर्ट ने सभी पर कुल 2000 रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें