फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत 41 करोड़ की, मिला सिर्फ 4 करोड़

Thu, 21 Jan 2016 11:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की उपज के लिए अग्रणी जनपद में शुमार अंबेडकरनगर को जब बीते दिनों शासनस्तर से सूखाग्रस्त घोषित किया तो किसानों ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन


अतिवृष्ट के चलते जहां गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी वहीं बारिश न होने से धान की फसल को भी जबरदस्त नुकसान हुआ था। किसानों को उम्मीद थी कि धान की फसल नष्ट होने से जो आर्थिक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई जिले के सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद मिलने वाली आर्थिक मदद से हो जाएगी।

शासन के निर्देश पर प्रभावित किसानों की सूची तैयार की गई। प्रशासन ने बीते दिनों जिले के एक लाख 75 किसानों को बर्बाद हुई धान की फसल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 41 करोड़ 57 लाख रुपये की मांग शासन से की गई।
विज्ञापन


गत दिवस शासन से जिले के प्रभावित किसानों को सहायता दिए जाने के लिए मात्र 4 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। 37 करोड़ 7 लाख रुपये मिलना अभी शेष है। यह राशि कब मिलेगी, इसकी कोई जानकारी प्रशासन को नहीं है।
विज्ञापन


अब मात्र 4 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि 1 लाख 75 हजार किसानों में किस प्रकार से वितरित हो सकेगी, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा। बताते चलें शासन से प्रभावित किसानों को कम से कम 1500 रुपये व अधिक से अधिक क्षेत्रफल के आधार पर सहायता राशि दिया जाना निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें