फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विनोद प्रजापति ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अध्यक्ष ने नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से वार्ता की। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दिलाने की मांग की। अध्यक्ष ने ईओ पर विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप भी लगाया। कहा कि उनकी कार्यशैली के चलते कई विकास कार्याें में अवरोध उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति मंगलवार को लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने नगर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ ही भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष ने सीएम से अपनी सुरक्षा व्यवस्था तय कराने को कहा। बताया कि इसके लिए कई बार जिम्मेदारों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सीएम से ईओ की शिकायत भी की।
कहा कि ईओ लक्ष्मी चौरसिया का सहयोग न मिलने से नगर पंचायत में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। वह न तो समय से कार्यालय पहुंचती हैं और न ही फोन ही उठाती हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि नगर पंचायत में विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने पाएगी। सरकार विकास के विजन को लेकर आगे बढ़ रही है। कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर समुचित प्रक्रिया अपनाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें