फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सुविधाओं का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को मल्लूपुर मजगवां पहुंचकर दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि शासन की तरफ से जरूरी सुविधाएं उनकी आवश्यकता के अनुसार दिलवाई जाएंगी। उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी दी जाएगी। जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के विधि, न्याय व कानून मंत्री बृजेश पाठक ने तमाम व्यस्तताओं के बावजूद दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवारीजनों से मिलने के लिए समय निकाला।
विज्ञापन

हालांकि उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में यह भ्रमण शामिल नहीं था, लेकिन परिवार के दर्द को दूर करने तथा उन्हें सब्र बंधाया। मंत्री बृजेश पाठक मल्लूपुर मजगवां गए। वहां पहुंचकर उन्होंने परिवारीजनों से मुलाकात की। विधायक अनीता कमल, जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, भूमि विकास डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी समेत अन्य नेेताओं की मौजूदगी में मंत्री ने परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उन्हें शासन की तरफ से जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
डीएम को निर्देशित किया कि परिवार की सुरक्षा के साथ ही सभी जरूरी सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिश्र, विमलेंद्र प्रताप सिंह, वाल्मीकि उपाध्याय, उपमा पाण्डेय, सुमन पाण्डेय, दशरथ यादव, अतुल वर्मा, जवाहिर मौर्य, कृष्ण भगवान मिश्र, गंगा मिश्र व ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें