फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को साहसी बनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में ग्रामीणों को जागरूक करते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थानों के पुलिस कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं व बालिकाओं को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा गया कि महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस गंभीर है। यदि कोई अन्याय करे तो उसका खुलकर सामना करें। साथ ही संबंधित थानों में शिकायत करें, ऐेसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मालूम रहे कि महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में पुलिस लगातार अभियान चलाकर उनमें साहस का भाव भरने के साथ उन्हें साहसी बनने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी सदरपुर गंजा, अहरिया, चितई पट्टी आदि में चौपाल के माध्यम से महिलाओं व बेटियों को अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि सभी लोग शिक्षित होने पर ध्यान दें।
शिक्षा के बगैर बेहतर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। कहा कि अन्याय का दमन तभी किया जा सकता है, जब उसका डटकर मुकाबला किया जाय। कई बार महिलाएं लोकलाज के भय से अपनी शिकायतें थानों तक नहीं पहुंचा पाती है। इससे उन्हें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस धारणा को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन

यदि कोई अन्याय कर रहा है तो उसकी शिकायत बगैर किसी दबाव के अपने नजदीकी थानों में दर्ज करायें। महिलाओं की समस्याओं के लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिससे महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता से जुड़े पंपलेट भी वितरित किये गये। अलग अलग टीमों में महिला कांस्टेबल रचना सक्सेना, फरहाना, विनम्रता मिश्रा व कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें