फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ बाइक से लौट रही महिला की मार्ग हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को टांडा ब्लाक के निकट गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत कबीरपुर निवासी नूरजहां (45) पत्नी हयात मोहम्मद टांडा स्थित रिश्तेदारी में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गई हुई थी। गुरुवार देर शाम अपने पुत्र के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। जब वे टांडा विकास खण्ड कार्यालय के निकट पहुंचे, तो इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।
इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। पुत्र तो बाल बाल बच गया, लेकिन महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें