फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आग में 38 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के देवरिया पंडित में शनिवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को आग की घटनाओं में किसानों की 38 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

महरुआ के खड़हरा गांव में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज लपटें उठती देख आसपास के किसान और ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। आग तेजी से फैलती देख किसानों ने ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उपलब्ध साधनों से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में विश्वनाथ यादव और एक अन्य विश्वनाथ यादव की तीन-तीन बीघा फसल, विंदेश्वरी की चार बीघा, प्रतिभा और संजू की एक-एक बीघा, मनीराम की चार बीघा व शीतला प्रसाद यादव की आठ बीघा कच्ची और आठ बीघा पक्की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि नियंत्रण करने में काफी दिक्कत आई।
सम्मनपुर क्षेत्र के अशरफपुर पचाउख गांव में भी दोपहर करीब दो बजे गेहूं की खड़ी और कटी फसल में आग लग गई। इसमें रामअजोर की डेढ़ बीघा, ज्ञानेंद्र की दो बीघा, महेंद्र की दो बीघा और देवनारायण की डेढ़ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। कई अन्य किसानों की कटी फसल के डंठल भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र के देवरिया पंडित गांव में यमुना प्रसाद पांडेय के खेत में रखे गेहूं में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलकर आसपास के खेतों तक पहुंच गई। इसमें मूर्ति नारायण की 15 बिस्सा, राजमन की करीब एक बीघा और सर्वेश की एक बीघा फसल जल गई। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान हुए फसलों का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें