फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आने वाला है मानसून, नालों की पूरी नहीं हुई सफाई

Mon, 26 May 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के जाफराबाद में सफाई के इंतजार में नाला।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मानसून सिर पर है इसके बावजूद पालिका क्षेत्र के नालों की अभी सफाई पूरी नहीं हो पाई है, जिसके कारण नगर के वार्डों में जलजमाव होने की आशंका बढ़ गई है। बारिश के मौसम में बड़े नाले-छोटे नाले चोक हो जाने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को उसी गंदे पानी को पार कर के स्कूल आना-जाना पड़ता हैं। जलालपुर नगर पालिका में कुल सात बड़े नाले और 12 छोटे नाले हैं जो कस्बे के लगभग 3000 नालियों को जोड़ते हैं। शासन की ओर से सभी निकायों को 25 मई तक नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी नालों की सफाई 50 प्रतिशत भी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को काफी असुविधा होगी। नगर पालिका के कई वार्ड निचले स्तर पर बसे हैं, यहां पर हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। ऐसे में अगर पालिका प्रशासन की ओर से समय से नालों की सफाई पूरी न कराई गई तो हालात बद से बदतर हो सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन




घरों में भरता पानी
फोटो- 17

जाफराबाद निवासी मोहम्मद अब्बास ने बताया कि उनके मोहल्ले में नाला है, लेकिन कभी भी समय से इसकी सफाई नहीं होती है। इसके कारण उसमें काफी कूड़ा पड़ा है, अगर बारिश तेज हो जाए तो गंदा पानी घरों तक आ सकता है।
-
नालियां भी नहीं होतीं साफ



फोटो- 18
कस्बा निवासी मोहम्मद रजा ने बताया कि जलालपुर में 12 छोटी नालियों की सफाई नियमानुसार की जाए तो जल जमा की समस्या नहीं होगी, लेकिन पालिका के लोग साफ सफाई के प्रति गंभीर नहीं रहते हैं।
विज्ञापन





बारिश में होता जलभराव

फोटो-19


छाछू मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि बारिश के दिनों में कई जगहों पर पानी भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा होती है, लेकिन पालिका की तरफ से कोई रास्ता नहीं निकाला जाता है।


सिर्फ खपाया जाता बजट



फोटो-20
स्थानीय निवासी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि नगर पालिका सिर्फ हवा में काम करती है। जमीनी स्तर एक काम सही नहीं है। लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं तब भी बड़े नालों की साफ-सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन




वर्जन

15 जून तक पूरी हो जाएगी सफाई
नगर के नालों व नालियों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। बारिश से पहले 15 जून तक सभी की सफाई करा ली जाएंगी।



अरविंद कुमार, ईओ नगर पालिका जलालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें